Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनपद के 243423 समान्य मतदाता कल करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग और जनपद मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संदर्भ में जनपद उत्तरकाशी से संबधित कुल महत्वपूर्ण आंकडे़ जो जानने जरूरी हैं।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक जिले में कुल 544 मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को लेकर जिले को 13 जोन व 123 सेक्टर में बांटा गया है।
टिहरी गढवाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले उत्तरकाशी जिले में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री शामिल हैं। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पुरोला में 187 बूथ, यमुनोत्री में 178 बूथ एवं गंगोत्री में 179 बूथ हैं।
जिले के कुल 243423 समान्य मतदाता तथा 3406 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं।
पुरोला में 38592 पुरूष एवं 37352 महिलाओं सहित कुल 75944 सामान्य मतदाता तथा 781 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं।
 यमुनोत्री में 40844 पुरूष एवं 38736 महिला एवं 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 79581 सामान्य मतदाता तथा 1168 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं।
गंगोत्री में 44663 पुरूष एवं 42334 महिलाओं एवं 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 86898 सामान्य मतदाता तथा 1457 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं।
जिले में 18 से 19 वर्ष आयु के 6464 (3574 पुरूष एवं 2889 महिला) नये मतदाता भी इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 1615 मतदाता पंजीकृत हैं।
जिले में दिव्यांग श्रेणी में 3807 मतदाता पंजीकृत हैं।
जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में स्थित गंगोत्री धाम का मतदान केन्द्र सर्वाधिक ऊंचाई (लगभग 3200 मीटर) वाला मतदान केन्द्र है और इस मतदान केन्द्र मे कुल 84 मतदाता हैं।
जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के रा. महा.विद्यालय उत्तरकाशी कक्ष संख्या-1 में स्थापित मतदान केन्द्र को दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है। पुरोला में रा. उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन तुनाल्का, यमुनोत्री में रा. महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ एवं गंगोत्री में कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी कक्ष सं.-9 के मतदान केन्द्र में सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं।
पुरोला में रा.प्रा.वि पुजेली, यमुनोत्री में रा.प्रा.वि. उलण तथा गंगोत्री में रा.स्ना. महाविद्यालय (पुरीखेत) उत्तरकाशी कक्ष संख्या-08 में स्थापित मतदान केन्द्र को यूथ बूथ बनाया गया है, इन केन्द्रों का प्रबंधन युवा मतदानकार्मिकों द्वारा संभाला जाएगा।
पुरोला में रा.क.जू.हा. स्कूल छिबाला, यमुनोत्री में रा.इ.का बड़कोट कक्ष-1 और गंगोत्री में रा. बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी को आदर्श बूथ बनाया गया है।
जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बगोरी गॉंव के मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए उनका मतदान केन्द्र शीतकालीन प्रवास स्थल वीरपुर में स्थांनातरित किया गया है। इस बार के लोक सभा चुनाव में रा.प्रा.वि. बगोरी मतदान केन्द्र के मतदाता रा.प्रा.वि. वीरपुर (डुंडा) में निर्धारित मतदान केन्द्र में वोट दे सकेंगे।
जिले में 596 मतदान टीमें गठित की गई हैं। 544 टीमों को पोलिंग बूथों पर तैनात करने के साथ ही 52 मतदान टीमों को रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक टीम में पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार मतदान कर्मी हैं। आरक्षित कार्मिकों सहित कुल 2384 कार्मिकों की मतदान हेतु ड्यूटी लगाई गई है।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पुरोला के 187 बूथों, यमुनोत्री के 178 एवं गंगोत्री के 179 बूथों पर मतदान टोलियां की तैनाती करने के साथ ही पुरोला हेतु 18, यमुनोत्री में 17 तथा गंगोत्री में 17 मतदान टोलियों को आरक्षित रखा गया है।
संवेदनशील, दूरस्थ व शैडो एरिया के 71 बूथों पर मतदान की निगरानी हेतु माईक्रो आब्जर्वर्स की तैनाती की गई है। पुरोला में 40 यमुनोत्री में 13 एवं गंगोत्री में 18 माईक्रो आब्जवर्स तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बलों व आईआरबी की तीन कंपनियों के अलावा उत्तराखंड पुलिस, फायर सर्विस, वन विभाग, होमगार्ड्स, पीआरडी के लगभग दो हजार जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली होमगार्ड्स के सात सौ जवान भी जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए गए हैं।
मतदान पार्टियों, पुलिस तथा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के लिए 974 वाहन अधिग्रहीत किए गए है। सरकारी वाहनों सहित चुनाव में एक हजार से अधिक वाहन प्रयुक्त किए जा रहे हैं।

Related posts

आस्था।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शनार्थ खुले विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री धाम के कपाट…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

बादल फटा , कोई जन हानि नही , काश्तकारों की जमीन को भारी क्षति ,पढ़े पूरी खबर …..

admin

गंगा यमुना का अद्भुत संगम हैं गंगनानी मेला: बिजल्वाण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page