Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना की पोल खोलती तस्वीर ,दो किमी दूर से पीठ में पानी ढोने पर मजबूर ग्रामीण।

नौगांव/ अरविन्द थपलियाल।एक तरफ देश में जल जीवन मिशन योजना का ढोल पीटने का काम किया जा रहा है और दूसरी ओर विकासखडं नौगांव की एक तस्वीर जल जीवन मिशन योजना की पोल खोल रही रही जहां आधा किलोमीटर दूर से घोड़े खच्चर और पीठ में पानी ढोने को मजबूर हैं ग्रामीण, मामला नौगांव विकासखंड के पाली ग्राम सभा के बढ़ाता का है जो राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 2 से 2.5किलोमीटर की दूरी पर है।

बढ़ाता मे 25 से 30 परिवार रहते हैं और यहां पर सरकार के द्वारा पानी की लाइन भी दी गई थी लेकिन गांव वालों को ऐसे बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।

महाबीर पंवार माही ने कहा कि गांव वालों ने जब यह स्थिति दिखाई तो दंग रह गया है कि 21वीं सदी में भी हमारे ग्रामीणों को मानव की मूलभूत सुविधाओं पानी सड़क जो जरूरी हैं उनके लिए ऐसे तरस रहे हैं, और पीने के लिए पानी घोड़े खच्चर पर लादकर ला रहे हैं और जो शौचालय बने हुए हैं उनका भी पानी न होने से प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं ग्रामीण, मैं जिला अधिकारी महोदय उत्तरकाशी, सीडीओ उत्तरकाशी और वीडीओ नौगांव और संबन्धित विभाग के अधिकारियों से निवेदन करता हूं कि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की अपील की।

Related posts

विलुप्त होती पक्षियों की प्रजातियों का सरंक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी:प्रदीप

admin

उत्तरकाशी के दुर्गेश नौटियाल बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार पदार्पण,स्मार्ट किलर’ का ट्रेलर इम्पा ऑडिटोरियम मुंबई में लॉन्च, मकर संक्रांति 2026 को होगी फिल्म रिलीज…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

त्यूणी महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page