Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग विधायक ने पीजी कालेज में स्मार्ट क्लास निर्माण हेतु पांच लाख की दी संस्तुति।

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल द्वारा अपनी निधि से डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में स्मार्ट क्लास निर्माण के लिए पांच लाख की संस्तुति दी है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक ने अपनी निधि से वित्तीय वर्ष 2023-24 में कालेज में स्मार्ट क्लास निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की संस्तुति दी है। जिला विकास अधिकारी चमोली के पत्रानुसार अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास को इस संदर्भ में स्वीकृत कार्य के लिए उतराखंड अधिप्राप्ति नियमावली के प्रावधानों के अनुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।महाविद्यालय द्वारा विज्ञान संकाय भवन में स्मार्ट क्लास बनाने हेतु कक्ष चिन्हित कर सूचना कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करवा दी गई है। महाविद्यालय परिवार ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related posts

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक में उठे बड़े मुद्दे,खनिज उपकर बढ़ाने और 20 प्रतिशत धनराशि जारी करने की उठी मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सपेटा गांव में रसोईघर पर लगी आग सामान जलकर राख पिडि़त ने मदद की लगाई गुहार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page