Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर हुआ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

कर्णप्रयाग ।कर्णप्रयाग (चमोली), डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में साइबर क्राइम सैल जनपद चमोली के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज श्रीमती सिमरन जीत कौर ने विधिक जानकारी देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से नये-नये अपराध सामने आ रहे हैं।इन अपराधों के लिए अनेक धाराओं में जुर्माने और सजा का प्राविधान है।साइबर सैल के राजेन्द्र सिंह रावत व चंदन सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में इंटरनेट व सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर अपराध बहुत बढ़ चुके हैं। ऐसे में आमजनमानस साइबर छल से जालसाजों के हाथों ठगी का शिकार हो रहे हैं। साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता का होना अतिआवश्यक है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि अनेकों बार पढ़े लिखे लोगों के साथ भी साइबर ठगी हो जाती है और इसका प्रमुख कारण जागरूकता व जानकारी का अभाव होता है। इस कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को विद्यार्थी समाज में अवश्य साझा करें।कार्यशाला का संचालन विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान डा.कविता पाठक ने किया।कार्यशाला में डा.अखिलेश कुकरेती, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.चन्द्रावती टम्टा,डा.हिना नौटियाल, डा.हरीश बहुगुणा,डा.मदन शर्मा व आशुतोष तिवारी सहित अनेक प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट्स व स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

आस्था। रूद्रेश्वर महादेव के मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब लोगों ने महाराज से मांगी मन्नत…पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सीएम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

नशे के कारोबार पर पुलिस नहीं लगा पा रही नकेल,आम लोगों का गुजरना हुआ दूभर

admin

You cannot copy content of this page