Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

धांधली: भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना नहीं उतरी धरातल पर और डीएम व सीएम की जांच को दिखाया ठेंगा।

नौगांव।।भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन ऐसी तो कहने के लिये महत्वकांक्षी है लेकिन विकासखंड नौगांव में इस योजना का विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के द्वारा पलीता लगाया जा रहा है।

मामला नौगांव विकासखडं के ग्राम पंचायत कफनौल का है जहां मोदी की जल जीवन मिशन योजना को खूब बदहाली में झोंका गया और मामले की शिकायत डीएम से लेकर सीएम तक की गयी लेकिन संबंधित विभाग विभाग ने सरकारी योजना को धरातल पर नहीं उतारा।

कफनौल निवासी नागेंद्र सिंह, नविन चौहान,जगमोहन,सुनिल चौहान, कपिल पंवार,कस्तुरी लाल,खजान सिहं,सुनिल चौहान ने एक शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत कफनौल सबसे बड़ा गांव है और यहां योजना करोड़ों की लागत में स्वीकृत है लेकिन पाइप लाइन घरों तक नहीं पंहुची और जहां पंहुची भी है वहां पुराने पाइप लगाये गये हैं।

हांलांकि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों तक की गयी लेकिन अभीतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना ग्रामीण अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

‌ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत क्षेत्रिय विधायक से भी की है लेकिन समाधान कौन करेगा भगवान जाने?

ग्रामीण बतातें हैं कि जब जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री तक मामले की शिकायत तक की गयी लेकिन योजना का अभी कोई अता-पता नहीं है।

अब सवाल हर एक के जहन में है कि आखिर सरकारी योजनाओं को कबतक वहां पंहुचाया जायेगा जहां के लिये योजनाएं चलाई गई??

Related posts

उत्तरकाशी- बारिश का कहर, पीएमजीएसवाई की सड़क धसी, खतरा बढ़ा

Team Yamunotri Express

अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ,विधायक प्रीतम सिंह ने ध्वजारोहण से किया शुभारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी ने सतलुज जल विधुत परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

admin

You cannot copy content of this page