Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिये झोंकी ताकत चलाया गांव चलाओ अभियान।

नौगांव /अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी जिले में भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर अभियान चलाये और रात्रि प्रवास जैसे कार्यक्रम गांव में आयोजित किये, वहीं डामटा मंडल के अंतर्गत बूथ संख्या 169 ग्राम पंचायत पिफियारा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को मनाया गया तथा गांव चलो अभियान के तहत राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रसारित करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल , जगमोहन सिंह रावत मंडल महामंत्री ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री प्रकाश देवनाटा जी एससी मोर्चे मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण रावत , युवा मोर्चा के मोहन सिंह रावत सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, मंडल मोर्चों के महामंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिशन नमो 2024 के अंतर्गत टिहरी लोकसभा के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ में एक बार फिर मोदी सरकार लाने का संकल्प व्यक्त किया।
अयोध्या में भगवान श्रीराम जी प्रतिष्ठापना के कैलेंडर वितरित कर पंचायत क्षेत्र के निवासियों को मोदी जी के नेतृत्व में राम राज्य के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश देवनाटा , भाजपा युवा मोर्चा के मोहन सिंह रावत ,मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण रावत , सोशल मीडिया प्रभारी रवीन्द्र और मंडल महामंत्री महेंद्र भी उपस्थित रहे।

Related posts

घण्टों बन्द नेशनल हाई वे में श्रद्धालुओं को नसीब नही हुआ पानी, देर रात्रि को खुला मार्ग,मशीन ऑपरेटर भी हुआ था जख्मी, पढ़े पूरी खबर……

admin

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह का यमुनोत्री और पुरोला दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कर्मचारियों ने लोनिवि बड़कोट कार्यालय के बाहर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मांगो के निस्तारण की मांग की साथ ही समाधान न निकालने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी।पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page