Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में मेधावियों को मिली मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति।

कर्णप्रयाग ।डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के 44 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति समिति के संयोजक डा.भरत लाल बैरवान के अनुसार स्नातक स्तर के 21 व स्नातकोत्तर स्तर के 23 विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से कुल सात लाख छप्पन हजार रूपए की धनराशि उनके खातों में स्थान्तरित की गई। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने छात्रवृति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की ओर से मिली यह छात्रवृत्ति उनके सुनहरे भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर समिति के सदस्य डा.के.के.द्विवेदी,डा.तौफिक अहमद, डा.विजय कुमार, जे.एस.रावत व लाभार्थी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एंव निर्वाचक सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग के विभिन्न शिक्षकों द्वारा शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे उद्यान विभाग

Arvind Thapliyal

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण 

admin

उपनल कर्मचारी 12फरवरी को करेंगे सचिवालय कूच: रमेश डोभाल

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page