Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पढ़ें क्या है पूरी अपडेट।

उत्तरकाशी।मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुसार राज्य के कुछ जनपदों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि/आकाशीय बिजली एवं 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होनें के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निम्न कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है-

 

1-यात्रियों/ट्रेकरों के मौसम की जानकारी देते हुए लगाता वर्षा/बर्फबारी होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये।

 

2-नोडल/सेक्टर अधिकारी निगरानी करते हुये सम्बन्धित से समन्वयक कर निरन्तर कण्ट्रोल रूम में सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।

 

3- राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें।

 

4- NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

 

5- समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त सेक्टर क्षेत्रों में बने रहेंगे। अपने-अपने क्षेत्रों से वर्षा/बर्फबारी/रोड़ आदि की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।

 

6- समस्त थाना/पुलिस चौकियों वर्षा/बर्फबारी को देखते मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाना सुनिश्चित करेंगे तथा मौसम सामान्य होने की स्थिति पर रवाना करेंगे। पुलिस आवश्ककता अनुसार यातायात को नियमित तथा नियंत्रित भी करेंगे।

 

7- समस्त थाना/चौकी SDRF/QRT टीम भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।

Related posts

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील व मोरी तहसील में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र एवं गर्म जैकेट किये वितरण।

Arvind Thapliyal

श्री केदारनाथ घाटी टूटा ग्लेशियर,फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया,जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन एवं अन्टाईड फण्ड की मद से स्वीकृत तीन करोड़ की धनराशि से उत्कृष्ट विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु नवाचार… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page