Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एनएसएस शिविर में फीलगुड फाउंडेशन ने छात्राओं को दी सुरक्षित मासिक धर्म की जानकारी।

कर्णप्रयाग ।डा०शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन फीलगुड फाउंडेशन की ओर से स्वयंसेवी छात्राओं को सुरक्षित मासिक धर्म जागरूकता की विस्तृत जानकारी दी गई। फीलगुड की ब्लाक कॉर्डिनेटर पूनम राणा व क्षेत्र कॉर्डिनेटर कांता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि फीलगुड सेनेटरी नैपकिन प्लास्टिकमुक्त हैं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं। छात्राएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आकर अपना करियर संवार सकती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डा.स्वाति सुंदरियाल ने कहा कि आज छात्राएं हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं और उत्तराखंड में मातृशक्ति का अत्यधिक सम्मान है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा.चन्द्रावती टम्टा,डा.हिना नौटियाल व डा.सी.एम.जन्सवाण मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:वाहन दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल

admin

जोशीमठ में शुरू हुई दो दिवसीय औली मैराथन प्रतियोगिता,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

admin

दूसरे दिन भी जिले में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी और निर्देशन में जुटे रहे मुख्यमंत्री,आपदा प्रभावित क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं विद्युत, पेयजल आपूर्ति , संचार कनेक्टीविटी को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर करे बहाल : मुख्यमंत्री

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page