Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शिवालय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान निर्भिग्न संपन्न हुआ गांव में रहा उत्साह का माहोल।

 

 

 

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। ग्राम पंचायत कोटी बनाल में चल रहे तीन दिवसीय शिवालय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आज निर्भिग्न संपन्न हो गया।

ग्राम पंचायत कोटी बनाल में राजा रघुनाथ महाराज के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था जिसमें आज शिवालय को पूर्णरूप से स्थापित किया गया और अनुष्ठान को विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा निर्भिग्न संपन्न कराया गया।

ग्राम पंचायत कोटी बनाल में ग्राम पंचायत के सौजन्य गांव में नव निर्मित शिवालय की स्थापना की गई जिसका तीन दिवसीय अनुष्ठान चला इस दौरान मुलकपति राजा रघुनाथ महाराज भी विराजमान रहे और गांव मे सभी महिला पुरूषों ने अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

ग्राम पंचायत प्रधान बलवंत सिंह रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत में नवनिर्मित शिवालय की स्थापना की गई जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 22जनवरी से हुई जब श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम प्राण की धूम मची हुई थी,और आज शिवालय की प्राण प्रतिष्ठा निर्भिग्न संपन्न हुई और सभी ग्रामीणों ने राजा रघुनाथ और शिव भोले से सुख शान्ति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद ब्राह्मण मंडली और महाराज राजा रघुनाथ की विधाई गाजे बाजों के साथ विधिवत की।

Related posts

आस्था : विधि विधान एवं अंतिम अरदास के साथ  व पंच प्यारों की अगुवाई में शीतकाल हेतु बंद हुए श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट

Jp Bahuguna

*मुख्यमंत्री ने की केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा।* *योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने के दिये निर्देश।*

admin

उत्तरकाशी:केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोग उठायें:मीनाक्षी रौंटा

admin

You cannot copy content of this page