Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुलिस के जवान के साथ बदसलूकी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार।

 

पुरोला।आरक्षी मनोज सिंह द्वारा थाना पुरोला पर लिखित तहरीर दी जिसमें उसके द्वारा बताया कि वह हमराही हो0गार्ड जवान के साथ पुरोला बाजार में शान्ति/यातायात व्यवस्था ड्यूटी पर नियुक्त था, ड्यूटी के दौरान मोरी टैक्सी स्टैण्ड के पास सड़क पर एक अल्टो वाहन संख्या UK07FJ-3999 खड़ी थी, जिस कारण वहां पर जाम की स्थिति बनी हुयी थी, जाम को हटाते हुये उनके द्वारा उक्त वाहन चालक की तलाश की गयी तो वाहन चालक पास ही एक दुकान पर बैठा हुआ था जिसके द्वारा जाम की स्थिति को देखते हुये भी वाहन को नहीं हटाया जा रहा था, पुलिस जवानों द्वारा वाहन चालक से आग्रह करने पर भी उसके द्वारा अपनी उक्त अल्टो कार को नहीं हटाया गया तथा अपना नाम सत्यवान रावत बताते हुये उनके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये अभद्र व्यवहार कर सरकारी कार्यों में बाधा डालने लगा।
तहरीर के आधार पर  उक्त वाहन चालक सत्यवान के खिलाफ लोक सेवक को अपने कर्तव्यों के निर्वहन से भयभीत करते हुये अभद्रता, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने पर थाना पुरोला पर धारा 186/332/353/504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Related posts

घरेलू गैस संकट से जूझ रहा बड़कोट, सिलेंडर के लिए रातभर लाइन में डटे लोग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पहल।धराली त्रासदी से हताहत हुये लोगों के लिये मदद की बड़ी पहल राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने सांसद निधि से दिये एक करोड़ और एक माह का वेतन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पर्यटन मंत्री के बेटे सुयश महाराज पत्नी टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी संग किया शहीद द्वार का लोकार्पण

admin

You cannot copy content of this page