Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार का हुआ यमुना घाटी में भव्य स्वागत और यमुना घाटी बागवानों में जगी आस।

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।उत्तराखंड सरकार ने राज्य मंत्रियों को दायित्व बांट दिये हैं और पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार को राज्य मंत्री बागवानी बनाया गया है।
पूर्व विधायक राजकुमार को राज्य मंत्री बागवानी का दर्जा मिलने पर पहली बार अपने गृह क्षेत्र यमुना घाटी पंहुचे जहां राज्य मंत्री के स्वागत के लिये क्षेत्र में सेकंडों का सैलाब उमड़ पड़ा।

राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार का स्वागत पहले यमुना घाटी के प्रथम पड़ाव डामटा में हुआ उसके बाद बर्नीगाड़ और नौगांव चौराह पर एक विशाल रोड़ सो के साथ जन सभा को भी संबोधित किया।

पूर्व विधायक और राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार ने जन सभा को सम्बोधित करते हुआ कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और बताया कि राज्य बागवानी के क्षेत्र में बहुत आगे बढेगा और राजकुमार ने कहा हम सदैव बागवानों के उत्थान के लिये काम करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, सहित इं किशन लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा, पूर्व प्रमुख सुलोचना गौड़, डीपीसी मेंबर विजयपाल रावत, जगमोहन रावत, हरिमोहन चंद,अमीता परमार सहित जेठा लाल सहित संगठन व यमुना घाटी के सेकंडों लोग मौजूद रहे।

Related posts

प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यालयों में भी “स्वच्छता की पाठशाला ” और वेस्ट वारियर्स सोसायटी ने चलाया जागरूकता अभियान…. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

सड़क सुरक्षा:-चमोली, उत्तरकाशी सहित चार धाम यात्रा मार्ग पर लगेगें 77 क्रेश बैरियर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

admin

सीमावर्ती क्षेत्रों नेलांग व जादुंग को से जुड़े गांव को मिलेगी बुनियादी सुविधायें: डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page