Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं खालसी गाँव के ग्रामीण,अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक का समर्थन, पढ़े खबर….

उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़
पानी की किल्लत झेल रहे खालसी गाँव के ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर आंदोलन शुरु किया है। पानी के अधिकार को लेकर बुजुर्ग,युवा व आम ग्रामीण अपने ही गाँव के पास अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठे है। फिलहाल कोई भी प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर नहीं आए।
इसकी शिकायत वो कई बार कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्हें पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर से जाकर पानी ला ना पड रहा है और पानी की समस्या होने से पशु भी परेशान है, परन्तु कोई सुनने वाला नहीं है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आरपार की लड़ाई को ग्रामीण मजबूर हो जाएंगे तथा अगर इस दौरान कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की एक एक बूंद की उम्मीद में सालों बीत गए ग्राम पंचायत खालसी के लोगों को आशा थी कि हर घर नल हर घर जल योजना का शुद्ध पानी उनके घरों तक पहुंचेगा । लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। पानी की मांग को लेकर खालसी के ग्रामीण नर्सिंग मंदिर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर दूसरे दिन भी बैठे रहे भुख हरताल के दूसरे दिन अपना समर्थन देने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लाक प्रमुख वंदना सोनी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माधुरी देवी, पूर्व प्रधान खालसी मदना देवी सहित तमाम ग्रामीणों ने पूरा समर्थन दिया।
सोमवार को पानी की मांग को लेकर पेय जल निगम और जिला प्रशासन से नाराज खालसी के ग्रामीणों को अपना समर्थन देने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण और ब्लॉक प्रमुख धरना चल पर पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सब घरों में नल लगा दिए गए हैं तो फिर पानी क्यों नहीं आ रहा है । उन्होंने कहा की विभागीय लापरवाही के कारण खालसी में जल संकट पैदा हुआ है। इसके लिए 7 दिन में विभाग डी पी आर तैयार करें, 15 दिन में टेंडर लगाए और एक महीने के अंदर काम शुरु करें। यदि विभाग ऐसा नहीं करता है तो वे विभाग के खिलाफ न्यायालय में शिकायत दर्ज करेंगे। इस मौके पर कुलवीर कंडियाल,कुंदन सिंह पंवार ,धन सिंह कंडियाल,मनवीर पंवार,दीवान सिंह पंवार
रामेश्वर लाल आदि उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :सीमांत गावों का विकास कैसे हो विषय पर मुख्यमंत्री ने छात्रों के साथ किया जनसंवाद

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये दो व्यक्तियों को पुलिस ने धर दबोचा

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:स्कूटी दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत

admin

You cannot copy content of this page