Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भदेश्वर नाग महाराज को धियाणियों ने चांदी का त्रिशूल और डमरू किया भेंट।

नौगांव/अरविन्द थपलियाल।नौगांव प्रखंड के तुनाल्का में भदेश्वर नाग देवता के दो दिवसीय मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। देवलसारी गांव से तुनाल्का गांव पहुंची भदेश्वर देवता की डोली का सैकड़ों भक्तों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गांव की बेटियों और धियाणियों ने भदेश्वर नाग देवता को चार किलो चांदी से बनाया गया त्रिशूल और डमरू भेंट चढ़ाया और महाराज रूद्रेश्वर को चांदी का थाल सुने का दाना भेंट किया।
शनिवार को भदेश्वर नाग देवता मेले को भव्य रूप देने के लिए देवलसारी गांव से भदेश्वर देवता की डोली सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में तुनाल्का गांव पहुंची। चांदी का त्रिशूल और डमरू भेंट चढ़ाने के बाद ग्रामीणों के द्वारा देवता की डोली गंगानी कुंड स्नान के लिए रवाना हुई, जहां गंगानी पवित्र धाम पर देवता ने स्नान कर सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।
ग्रामीणों के द्वारा अपनी रवाई संस्कृति पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देवता की डोली गंगानी धाम से तुनाल्का गांव पहुंचने पर रात भर भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय भदेश्वर नाग देवता मेले में दूर-दूर क्षेत्र से भक्त पहुंचे और देवता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी। रविवार को मेले के दूसरे दिन लोकसंस्कृति पर आधारित कार्यक्रम और देव डोली नृत्य का आयोजन हुआ। इस अवसर भदेश्वर नाग महाराज व रूद्रेश्वर महादेव के माली पुजारी सहित ग्रामवासी एवं क्षेत्र के सेकंडों भक्त उपस्थित रहे ।

Related posts

कैबिनेट के निर्णय -बाहर से अब डॉक्टर नहीं लिखेंगे दवाई लिखने पर कारण बताओ नोटिस जारी

admin

सुलगते जंगल-एमआई-17 हेलीकाप्टर से नरेंद्रनगर रेंज में बुझाई गई वनाग्नि

admin

राहत।उत्तरकाशी जनपद में होंगे नये 49उप राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) तैनात डीएम ने जारी किए निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page