Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह देवडोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
उखीमठ ( रूद्रप्रयाग)

श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज15 नवंबर को बंद हो गये भगवान केदारनाथ की विग्रह डोली श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए बुद्धवार प्रथम पड़ाव रामपूर प्रवास के पश्चात देवडोली कल बृहस्पतिवार देर शाम दूसरे पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची थी आज प्रात: श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से पंचमुखी देव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान हो गयी।
पंचमुखी डोली के श्री औंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति तथा स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भब्य स्वागत किया गया। हजारों श्रद्धालु पंचमुखी डोली दर्शन को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचे। कई श्रद्धालुजन देवडोली के साथ केदारनाथ धाम से विभिन्न पड़ावो से पैदल यात्रा कर उखीमठ पहुंचे।
आज इस अवसर पर केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट् कार्याधिकारी आरसी तिवारी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, पुजारी शिवलिंग, पुजारी शिवशंकर, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, अध्यक्ष पंचगाई हकहकूक धारी धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान एवं डीएस भुजवाण, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल,जेई विपिन कुमार विपिन तिवारी, प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण पुष्कर रावत विदेश शैव आदि मौजूद रहे।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज शुक्रवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने के पश्चात भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजायें शुरू हो गयी है। तथा इस वर्ष 2023 की श्री केदारनाथ यात्रा का समापन भी हो गया है।

Related posts

चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्रता से मुहैया कराने हेतु तेजी से कार्यवाही करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

admin

उत्तरकाशी पुलिस ने अभियान चलाकर आमजन एवं छात्र/छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप की दी जानकारी

admin

वंचित अपेक्षित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाकर समरसता व राष्ट्रहित से देश भक्ति का भाव जगाना सेवा भारती का उद्देश्य है- सेमवाल

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page