Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम ने राजकीय महा विद्यालय टटाउ बड़कोट में किया दो दिनों तक निरीक्षण ,पढ़े पुरी खबर…..

सुनील थपलियाल

बड़कोट।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम ने राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महा विद्यालय टटाउ बड़कोट का दो दिनों तक निरीक्षण किया । इसमें विभिन्न विभागों में शिक्षकों, बुनियादी सुविधाओं, सर्वोत्तम और अभिनव प्रथाएं, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही छात्र संघ, एलुमनाई,पीटीए आदि के साथ बैठक कर फीडबैक ली ।

गुरुवार को पहुंची टीम ने पुस्तकालय का भ्रमण कर उपलब्ध पुस्तकों-जर्नल के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही टीम की ओर से यूजीसी-एचआरडीसी, एनसीसी, एन एस एस आदि का निरीक्षण किया गया। वहीं टीम ने प्रशासनिक भवन में वित्त, प्रशासन, मान्यता, परीक्षा अनुभाग, गोपनीय अनुभाग में जाकर जानकारी ली। टीम ने परिसर में सभी विभागों की पिछले पांच वर्ष की सभी गतिविधियों, उपलब्धियों, पाठ्यक्रमों, एकेडेमिक एक्सीलेंस आदि का निरीक्षण किया।


इससे पूर्व प्रशासनिक भवन के सभागार में प्राचार्य विनोद कुमार व शिक्षकों ने टीम का स्वागत किया गया। शाम को नैक टीम के सम्मान में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन,हारुल,रवांई ,जौनपुर और जौनसार के लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान प्राचार्य विनोद कुमार, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष सुनील थपलियाल, पीटीए अध्यक्ष जगवीर सिंह जयाड़ा ,विनोद डोभाल, अजवीन पंवार, अंजू भट्ट,संगीता रावत,बनवारी लाल थपलियाल,डॉ दया गैरोला,विनय शर्मा,जे सी रस्तोगी, अविनाश मिश्रा,रश्मि उनियाल,प्रमोद नेगी ,अर्चना कुकरेती,सहित पूर्व छात्र और अभिभावक आदि मौजूद रहे।


नैक पीयर टीम में ये हैं शामिल

चेयरप्रशन वर्तमान विश्व विद्यालय कलकत्ता मंटू शाह,मेम्बर कोडिनेटर प्रो सुधीर कुमार जे एन यू
यूनिवर्सिटी दिल्ली,मेम्बर अशोक महाजन पांडुरंग प्रगति कालेज आर्ट एंड कॉमर्स मुंबई महाराष्ट्र।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

नरेंद्र सिंह नेगी “संगीत नाट्य एकेडमी पुरुस्कार” से सम्मानित, दिल्ली में उपराष्ट्रपति ने दिया सम्मान

admin

रवांई शरदोत्सव की सातवीं संध्या पाण्डवज टीम के नाम, ढोल–दमाउ की थाप पर झूमा बड़कोट मुख्य गीत : “जय हो पाण्डव ज्यू, रवांई को रणबाज्यू”पढ़े खबर..

Team Yamunotri Express

24 घंटे में प्रदेश में 85 लोगों की कोरोना से हुई मौत, 7028 नए कोरोना के संक्रमित मिले

admin

You cannot copy content of this page