Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

Gangotri – गंगोत्री धाम कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त निकाला,पढ़े खबर…..

सुनील थपलियाल

उत्त्तरकाशी– उत्तरकाशी में नवरात्र के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त निकाला गया, पुरोहितों ने विधिविधान से शुभ मुहूर्त निकाला।
श्री गंगोत्री मन्दिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 14नवंबर को अन्नकूट के पावन पर कार्तिक शुक्ल पक्ष में अभिजीत मुहूर्त पर 11बजकर 45 मिंट पर गंगोत्री धाम के कपाट 6माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे।ठीक 12बजे शीतकालीन प्रवास के लिए मां गंगा की उत्सव डोली रवाना होगी। गंगोत्री धाम के कपाट बन्द होने का शुभ मुहूर्त निकलते ही कपाट बंद होने की तैयारी भी शुरू हो गयी है। इस बार गंगोत्री धाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों ने दर्शन किए है अब तक 8लाख 42हजार139यात्री दर्शन कर चुके है। इस मौके पर राजेश सेमवाल, महेश चंद्र सेमवाल, मनोज सेमवाल, दिनेश सेमवाल सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:सी0ओ0 बड़कोट ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं में लगी पुलिस ड्यूटियों का जायजा

admin

उत्तरकाशी :स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान;अभिषेक रुहेला

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी आपातकालीन कार्यों के पुनर्निर्माण में बजट बाधा नहीं बनेगा ;आपदा सचिव

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page