Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी

*वा रे सरकारी तंत्र* ,*विभाग ने बजट का रोना रोया ,पर स्थानीय लोगों ने तीन महीने से बंद सड़क को श्रमदान से किया आवाजाही के लिए सूचारु, नगर पंचायत पुरोला के चेयरमैन की हो रही* *प्रशंसा* .पढ़े पुरी खबर व देखे पुरी विदिएक

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी

सरकारी तंत्र फेल हुआ तो ‘जन’ ही तंत्र बन गया और इस जनतंत्र ने मे 3 महीने पहले क्षतिग्रस्त हुयी मोटर रोड़ की निविदा, बजट के विभागीय बहाने छोड़ कर खुद ही क्षतिग्रस्त सड़क को नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी की मदद से आवाजाही के लिए काम शुरू कर दिया। इससे जनता को तो सहूलियत होगी वहीं शासन, प्रशासन और जिम्मेदार विभागों को भी आइना दिखाया है।

नगर पंचायत शहर पुरोला से बाहर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर है। पुरोला से पोरा गुंदियाट गांव लगभग 35 गांव को जोड़ने वाली पी एम जी एस वाई की सड़क तीन माह से क्षतिग्रस्त हो रखी है, दो जगह रोड़ वासाउट होने से आवाजाही ठप पड़ी थी । ग्रामीण कई बार विभाग के दफ्तर् भी गये पर बजट का रोना रोकर सड़क सही नही हो पायी,ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी से वार्ता कर सड़क निर्माण का आग्रह किया जिसके बाद चेयरमैन हरिमोहन ने जेसीबी मशीन लगवाकर मोटर मार्ग खुलवा दिया , पुरोला क्षेत्र मे चेयर मैन की प्रशांसा हो रही है। उत्तरकाशी के यमुना घाटी में अधिकतर सड़कों के गड्ढों से जनता परेशान है, फिर भी शासन, प्रशासन और जिम्मेदार विभाग पीएमजीएसवाई हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। पुरोला मे नगर पंचायत व स्थानीय निवासीयों की पहल ने सड़क निर्माण के जिम्मेदार विभागों को भी आइना दिखाया है।

इधर, सड़कों की हालत को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन् नेगी ने रविवार को पुरोला अस्पताल पोरा रोड पर वासाउट हुयी सड़क को जेसीबी मशीन से निर्माण कर आवाजाही के लिए सूचारु कर दिया है। आम जनता के बीच चेयर मैन की भूरी भरी प्रशंसा हो रही है। इधर सहयोग में अजय पंवार,आनन्द बिज्लवाण,अरबिन्द पंवार (ग्राम प्रधान मट्ठ),गोविंद पंवार, राजपाल पंवार,अरविन्द राणा,सूर्यापाल राणा,किशन राणा ,प्रवीण कुमार (क्षेत्र पंचायत) , विनोद कुमार खडक्यासेम,आदि शामिल है।

टीम यमुनोत्री express

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

admin

भागवत कथा का श्रवण करने से कष्ट दूर होते हैं :कपिल शास्त्री

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page