Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

SDG की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान,DM ने किये हस्ताक्षर,पढ़े पुरी खबर……

ब्यूरों

उत्तरकाशी 19 सितंबर 2023

सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाकर एसडीजी के लक्ष्यों को तय समयसीमा के भीतर हासिल करने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई।
जिला कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि एसडीजी के तहत बेहतर स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, शांति और समृद्धि तथा बेहतर पर्यावरण जैसे मुद्दों को लेकर तय सूचकांकों को निर्धारित समय के भीतर सौ फीसदी हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। इसके लिए विभागो के स्तर पर कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई का खाका तैयार कया गया है। जिस पर अमल करने पर सदैव ध्यान दिया जाना जरूरी है।

अभियान का संचालन करते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा ने एसडीजी के सूचकांकों को हासिल करने के लिए तय लक्ष्यों की जानकारी देते हुए कहा कि एसडीजी के प्रति जन-जागरूकता बढाने के लिए वर्षगांठ के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

UKSSSC Paper Leak Case: मास्टरमाइंड हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।।

Team Yamunotri Express

आक्रोश।सीएचसी बड़कोट में डॉक्टरों की भारी कमी पर फूटा जनाक्रोश, क्षेत्रवासी हुए लामबंद,2015 में स्वीकृत आठ चिकित्सकीय पदों में सिर्फ एक दंत चिकित्सक तैनात, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जनपद की पॉंच ग्राम पंचायतो को किया गया स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण सम्मान से पुरुस्कृत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page