Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :”मेरा कार्यालय कचरामुक्त “की थीम पर सीडीओ की मौजूदगी में चला स्वछता अभियान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के निर्देशों के क्रम में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यालयों /परिसर में “मेरा कार्यालय कचरा मुक्त “की थीम पर आज सोमवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की मौजूदगी में विकास भवन परिसर के चारों ओर तथा आस- पास के स्थानों में विकास विभाग, ग्रामीण निर्माण , उद्यान, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, आजीविका, बाल विकास, समाज कल्याण, उरेडा, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों द्वारा वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया l कार्मिकों द्वारा सफाई अभियान संचालित कर प्लास्टिक एवं ठोस कूड़े के करीब 50-60 बोरे एकत्र किये गये । जिन्हें नगर पालिका को निस्तारण के लिए सौंपा गया l

बता दें कि समग्र एवं सर्वव्यापी स्वच्छता आच्छादन के उद्देश्य से जनपद में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जा रहा है l जिसमें जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत समग्र स्वच्छता तथा सर्व्यापी स्वच्छता आच्छादन के परिणामों को स्थायित्व प्रदान किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है l प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन वृहद जन जागरूकता तथा जन आंदोलन के माध्यम से जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रांतर्गत आयोजित किया जा रहा है l

Related posts

उत्तराखंड- कोरोना का कहर ,24 घण्टे में 4807 कोरोना के नए मामले, आज लगभग तीन दर्जन मौत का आंकड़ा

admin

क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण ही मेरा प्रमुख धर्म है। संजय डोभाल

admin

दुखद:राजनैतिक पुरोधा के निधन से एक युग का अंत। पढ़े पूरी खबर…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page