Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
बड़ी खबर बागेश्वर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बागेश्वर :विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर सीएम ने बागेश्वर की जनता का आभार ब्यक्त किया

 

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

बागेश्वर /देहरादून

 

बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उप चुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास जी को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रूके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बागेश्वर का विकास किया जायेगा।

बागेश्वर उप निर्वाचन में जीत पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट को बधाई दी।

Related posts

उत्तराखंड राज्य उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन पंहुचे जनपद उत्तरकाशी भ्रमण पर अतिवृष्टि क्षेत्र का लिया जायजा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय:-लोकपर्व हरेला के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का लिया सामूहिक संकल्प

admin

मुख्यमंत्री धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का किया शिलान्यास

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page