Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन आगामी 4 से 6 सितम्बर तक जिला कार्यालय उत्तरकाशी में…..

उत्तरकाशी, 2 सितम्बर ।

राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 में लोक सेवा आयोग से जनपद उत्तरकाशी हेतु चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन आगामी 4 से 6 सितम्बर तक जिला कार्यालय उत्तरकाशी में किया जाएगा।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा की मैंने उसको
राजस्व उप निरीक्षक ( पटवारी) के पद के लिये जिले हेतु चयनित 60 अभ्यर्थियो के आवेदन पत्र व शैक्षणिक अभिलेखों के सत्यापन हेतु अधिकारियों की समिति का गठन करते हुए तय कार्यक्रमानुसार सत्यापन की कार्रवाई पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार क्रमांक 01 से 20 तक का सत्यापन 4 सितम्बर को, क्रमांक 21 से 40 तक 5 सितम्बर को एवं क्रमांक 41 से 60 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन 6 सितम्बर 2023 को होगा। उक्त चयनित अभ्यर्थियों को सत्यापन हेतु अपने अभिलेखों की मूल तथा छायाप्रति सहित निर्धारित तिथी को पूर्वाह्न 10:00 बजे भूलेख अनुभाग, जिला कार्यालय, उत्तरकाशी में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मोराल्टू से बौख टिब्बा तक बनेगा पैदल मार्ग: प्रियंका थपलियाल 

Arvind Thapliyal

हादसा।धरासू महरगांव मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त छःलोग घायल एक की मौके पर मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली आपात परिचालन केंद्र में अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

admin

You cannot copy content of this page