Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

NMOPS:एक अक्टूबर को दिल्ली में कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन,पेंशन शंखनाद महारैली का आह्वान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी /देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन लगातार जनांदोलन में बदल रहा है देश के विभिन्न राज्यों में अनेकों महारैली करने के बाद NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने 01 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन महारैली का आह्वान कर दिया है,NMOPS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 01 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें लाखों कर्मचारी देश के प्रत्येक राज्य से शिरकत करेंगे! उन्होंने दावा किया कि NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के प्रति कार्मिकों के लगातार बढ़ते विश्वास और लोकप्रियता के कारण यह महारैली आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी महारैली होगी,अवस्थी ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन के बाद आजाद भारत का यह सबसे बड़ा आंदोलन है,उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी जीत मणि पैन्यूली के नेतृत्व में आंदोलन लगातार बढ़ रहा है और उत्तराखंड से लाखों कर्मचारी दिल्ली महारैली में सम्मिलित होंगे,अवस्थी ने बताया कि विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में अभी तक 5 राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है और जल्दी ही पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल होगी इसके लिए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में वोट फॉर OPS कैंपेन चलाया जा रहा है पेंशन कार्मिकों का संवैधानिक अधिकार है और इसे वह लेकर रहेंगे

Related posts

उत्तराखंड का लाल – पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विजेता बने, उत्तराखंड में खुशी की लहर. पढ़े पूरी खबर…

admin

महाराज समेश्वर के कपाट विधिविधान से चार माह के लिये हुये बंद, उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब मांगी मन्नत।

Arvind Thapliyal

सुखद खबर:महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्रा,केवल प्रसाद बेचकर कमाए 44 लाख रुपए

admin

You cannot copy content of this page