Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग

 

अमित नौटियाल
नई दिल्ली /देहरादून

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया है।
इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहें उत्तराखंड वासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिसमें 45 प्रवासी उत्तराखंड वासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है।
दल के सदस्यों में श्री कमल किशोर, नोडल अधिकारी सूचना विभाग, श्री मदन मोहन सत्ती मीडिया कोर्डिनेटर, दल नायक श्री सुल्तान सिंह चौहान, एवं श्री चमन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी चौहान, श्री चमन सिंह चौहान, श्रीमती सविता पन्त, श्रीमती सुनीता तोमर, दीवान सिंह बिष्ट, श्रीमती विभा नेगी, जगमोहन सिंह रावत, श्री तारा दत्त जोशी, श्री खजान दत्त शर्मा आदि शामिल थे।

Related posts

आस्था का कुम्भ- पाली गाँव मे जहाँ इंसान ही नही सैकड़ो भेड़ बकरियां भी भगवान जाख समेश्वर के भव्य मंदिर की परिक्रमा करते है। यूट्यूब चैनल में देखें पूरी वीडियो……

Team Yamunotri Express

मानव कल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जरुरी- व्यास गौरी शंकर

admin

अंकिता भंडारी मर्डर केस में सरकार की बड़ी कार्यवाही,पुलकित के भाई को किया अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से बर्खास्त

admin

You cannot copy content of this page