Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट:- आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल, एक देहरादून रैफर,पढ़े पूरी खबर

बड़कोट।
यमुना घाटी के बड़कोट में अचानक से हुई बारिश से बंचाण गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया जिसके बाद एक महिला को देहरादून रैफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी बचाण गाँव और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह निवासी कपोला खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी इतने में अचानक से भयंकर बारिश होने लगी और बारिश होते ही आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई ग्रामीणों ने बताया कि पूनम की माताजी अपने गांव कपोला से अपने बेटी की मदद करने के लिए इन दिनों पंचाण गांव आई हुई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंगद राणा ने बताया कि श्रीमती पूनम खतरे से बाहर है जबकि उनकी माता श्रीमती टीकम देई का प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर किया गया है।
जिलापंचायत सदस्य  आंनद राणा और ग्राम प्रधान संदीप खंडूड़ी ने पीड़ित  परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने एसडीएम बड़कोट को तत्काल अस्पताल पहुँचकर हर सम्भव मदद के निर्देश दिए और
  उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार धनीराम डंगवाल ,मौके पर पहुँचते मानकों के अनुसार राहत मुहैया कराई  जिसमे साढ़े चार हजार  की आहेतुक राशि उपलब्ध करवाई गई।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के वाणिज्य विभागीय परिषद में नितिन बने अध्यक्ष, भाषण प्रतियोगिता में सारिका रही अव्वल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अपने कार्यकाल को भूल कर नियुक्ति और पारदर्शिता पर ज्ञान दे रहे हरदा: चौहान

admin

बड़ी खबर:धारचूला में बादल फटने से भारी नुकसान, कई घर काली नदी में समाये, एक महिला लापता,कई वाहन मलबे में दबे

admin

You cannot copy content of this page