Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राना में अतिवृष्टि से क्षति पहुँची,तहसीलदार टीम के साथ करें स्थलीय निरीक्षण -SDM जितेंद्र

बड़कोट

यमुनोत्री हाइवे से लगे रानाचट्टी में मानसूनी बारिश एक बार फिर से कहर बन कर टूटी है। राना गांव में जहा हॉस्पिटल का भवन खतरे की जद में आ गया है वही गांव की पुलिया खड्ड के बहाव में टूट गई है दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों के खेतों को नुकसान पहुंच गया है जबकि कई मकानों में दरार भी आई है ।
राहक़ चट्टी निवासी सोबत राणा ने बताया कि मंगल वार की रात को अचानक भयंकर बारिश होने लगी और देखते ही देखते खड्ड में पानी बढ़ने लगा जिससेअजय,नवीन,रणबीर,हरी,पंकज आदि के खेत बह गए जबकि हॉस्पिटल का भवन खतरे में आ गया और कई ग्रामीणों के भवनों में भी दरारें आ गई है गांव की पेयजल लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है गांव को जाने वाले रास्ते भी पानी के बहाव में बह गए है । महावीर पंवार ने बताया की उपजिलाधिकारी को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है और उचित मुवावजे की माग करने के साथ ही सुरक्षात्मक उपाय हेतु कहा गया है ।
उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र के आधार पर तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण के लिए कहा गया है ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

दर्दनाक हादसा:आईटीबीपी की बस गहरी खाई में गिरी,आधा दर्जन से अधिक जवानों की मौत, कई घायल

admin

उत्तरकाशी:अग्निवीर भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं को भाजपाइयों व स्थानीय लोगों ने करवाया सूक्ष्म जलपान

admin

बाबा बौखनाग बोले बौख टिब्बे का करो सौन्दर्यकरण, टनल के दोनों ओर बनाओ मंदिर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page