Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :एस0पी0ने किया थाना पुरोला का औचक निरीक्षण,मानसून के दौरान सतर्कता बरतने निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला /उत्तरकाशी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा थाना पुरोला का आज औचक निरीक्षण किया गया!, निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाने के आपदा उपकरणों की स्थिति, मालखाना एवं थाना कार्यालय का जायजा लिया गया, मानसून,बरसात के सीजन के दृष्टिगत थानाध्यक्ष पुरोला को आपदा उपकरणों को हर समय चालू हालात में रखने एवं किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित पुलिस राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये गये। कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभावी सूचना तंत्र बनाए रखने एवं बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन तथा संदिग्धों पर लगातार निगरानी करने सहित अन्य जरुरी निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बरसात के मौसम में थाने पर उचित साफ-सफाई रखने की भी हिदायत दी गई।

Related posts

लापरवाही।कुंवा और बर्नीगाड़ लोगों ने चौड़ीकरण निर्माण कार्य ने बढाई समस्या, धूल मिट्टी की वजह से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को अविलंब पूरा करने तथा राजस्व वादों के हो निस्तारण: डीएम 

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :वनकर्मियों की छापेमारी में 19 नग अवैध देवदार लकड़ी  के बरामद, आरोपी फऱार, मुकदमा दर्ज

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page