Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :तटेश्वर महादेव 23 जुलाई से केदारनाथ -बद्रीनाथ धाम  की यात्रा पर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

रंवाई घाटी ठकराल पट्टी के आराध्य हजारों लोगों के आस्था के प्रतीक तटेश्वर महादेव 23 जुलाई सात गते श्रावण से अपने भक्तों के हुजूम के साथ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जायेंगे !तटेश्वर महादेव मंदिर परिसर डख्याटगांव (राजगढ़ी )में एक बैठक का आयोजन कर समिती के सदस्यों ने उक्त जन कल्याण यात्रा के लिए महादेव के माली, मुख्य पुजारी आशुतोष नौटियाल व आलोक नौटियाल से तिथि निश्चित करवा दी है !समिती के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त यात्रा में तटेश्वर महादेव की डोली के साथ माँ चंद्रवदनी का निशान भी शामिल होगा !जन कल्याण यात्रा में क्षेत्र के हजारों भक्त वाहनों से केदारनाथ, बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे !बैठक में ग्राम प्रधान गोपीचन्द,समिती के अध्यक्ष जयवीर सिंह जयाडा , विनीत जयाडा, प्रकाश सिंह, शीशन सिंह, खेमराज सिंह, विशाल सिंह, दीपक सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे !

Related posts

देहरादून — धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त ,इन मामलों पर लगी मुहर

admin

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने को जिला मुख्यालय पर स्थापित इंटीग्रेटेड कट्रोल रूम करेगा निगरानी।

Arvind Thapliyal

कोरोना काल में बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से मिला सहारा

admin

You cannot copy content of this page