Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :फिल्ड ड्यूटी के नाम पर अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही :अभिषेक रुहेला

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने मंगलवार को तहसील डुंडा का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूमि रिकार्ड,उपस्थिति पंजिका,राजस्व वाद,सूचना का अधिकार पंजिका समेत अन्य पत्रावलियों का अवलोकन किया। तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उसके उपरांत डीएम ने ब्लाक मुख्यालय में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यो को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्धता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि फील्ड में रहने के नाम पर कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को कतई भी बख्शा नही जाएगा। साथ ही कठोर कार्रवाई अमल में लाने की भी चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रीय कार्मिकों का भ्रमण रोस्टर बनाया जाय। रोस्टर में पहले औऱ तीसरे मंगलवार को सभी कार्मिक तहसील दिवस में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत अपने कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। शेष दिनों में क्षेत्रीय भ्रमण कर विकासात्मक कार्यों को गति देने के साथ आमजन की समस्याएं भी सुनेंगे।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली,एसडीएम मिनाक्षी पटवाल,डीएफओ डी.पी बलूनी,सीएमओ डॉ.रमेशचंद्र सिंह पंवार,सीवीओ डॉ.भरतदत्त ढौंडियाल,महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल,मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला,जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,ईई लघु सिंचाई भरतराम, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दर्दनाक हादसा:-बारात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिरने से दो की मौत, दस लोग घायल

admin

मुख्यमंत्री ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

admin

जनपद की बड़ी कार्यवाही- 1.750 किग्रा अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

admin

You cannot copy content of this page