Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :महिला श्रद्धालु के खोये मंगलसुत्र व बैग नगदी सहित पुलिस कर्मियों ने वापस लौटाया

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी हर रोज अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए उत्तराखंड मित्र पुलिस का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं !यहां महाराष्ट्र, थाणे से चारधाम यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु श्रीमती रानी भास्कर का मंगलसूत्र यमुनोत्री यात्रा के दौरान जानकीचट्टी में खो गया था, चौकी जानकीचट्टी पर नियुक्त उत्तरकाशी पुलिस के जवान उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल जगमोहन, नरेश बडोनी, जोगेन्द्र, अब्बल सिंह व पीआरडी संदीप द्वारा काफी खोजबान के बाद मंगलसूत्र को ढूंढकर वापस लौटाया गया, महिला श्रद्धालु व उनके पति द्वारा पुलिस के जवानों का आभार प्रकट किया गया !
वहीं कुछ दिन पूर्व हरियाणा एवं महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु राजवीर सिंह व अनघा विष्णु कुलकर्णी का गंगोत्री धाम यात्रा के दौरान गंगनानी के आस-पास बैग खो गये थे, जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी गयी थी, चौकी गंगनानी पर तैनात अपर उपनिरीक्षक हरिमोहन राय द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये दोनो बैग तलाश कर 12765 रु0 की नकदी एवं अन्य कीमती सामान व कागजात के साथ यात्रियों के पते पर कोरियर कर वापस भेजा गया।

Related posts

फेरबदल।उत्तराखंड शासन ने 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये है। उत्तरकाशी से नवाजिश खलिक को नैनीताल एवं हरिद्वार से गोपाल सिंह चौहान को उत्तरकाशी नवीन तैनाती मिली है। इसके अलावा अन्य के स्थांतरण की देखें सूची …..

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु की मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 20.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

देहरादून ब्रेकिंग :पूर्व कैबिनेट मन्त्री व भाजपा नेता केदार सिंह फोनिया का निधन

admin

You cannot copy content of this page