Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :”कल के लिए जल उत्सव यात्रा”पहुंची बगासु गांव ,  ग्रामीणों ने बनाये साठ से अधिक जलकुंड

 

जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव /उत्तरकाशी

 

आने वाले समय में पानी की कमी से मानव जगत को न जूझना पड़े व हमारे पानी के प्राकृतिक श्रोत अपने मूल स्वरूप में अनवरत बहते रहें की जन जागरूकता अभियान के तहत आजकल द्वारिका प्रसाद सेमवाल की अगुवाई में “कल के लिए जल “यात्रा जिले की यमुनाघाटी भर्मण पर है !लाखामंडल  से शुरू हुई यात्रा आज जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकास खंड के मुंगरा पुल, बलाडी होते हुए बगासु गांव पहुंची। गांव में ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह, मातृ शक्ति ग्राम संगठन के सदस्यों एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लाक मिशन प्रबंधक रवीन्द्र नौटियाल ने यात्रा का स्वागत किया । कल के लिए जल अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने ग्रामीणों को यात्रा एवं जल की महत्ता बताते हुए लोगो को पूर्वजों और राज रजवाड़े जिस तरीके से जल संरक्षण करते थे हमें  पुनः उन परम्पराओं को जिंदा करना होगा। सभी से जन्मदिन व प्रियजनों की याद में कच्चे जल कुंड, तालाब बनाने का अनुरोध किया, जल जीवन का आधार है इसको बचाने के लिए हमें  स्वयं आगे आना होगा। साथ ही प्रशासन एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पानी को बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों को मजबूती देना है। यात्रा के दौरान गांव में बीज बम बनाने व उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया।
यात्रा का स्वागत करते हुए रवीन्द्र नौटियाल ने कहा कि कल के लिए जल उत्सव यात्रा के माध्यम से भविष्य में पानी की किल्लत को दूर करने के संदेश को हम जन जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
इस दौरान ग्रामीणों की जन्मदिन एवं प्रियजनों की याद में जल कुंड बनाने के लिए यमुना माॅ की शपथ दिलाई गई।
यात्रा का स्वागत करते हुए स्वेता बधानी ने कहा कि पानी को बचाने के लिए लोगो को जागृत करने वाली यात्रा अद्भुत है इसके परिणाम भविष्य में सुखद होंगे। मनमोहन नौटियाल ने कहा कि यात्राओं से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, ये यात्रा भविष्य को संवारने की है।
आज ग्रामीणों के साथ 60 से अधिक जल कुण्ड बनाए गए।
कल के लिए जल उत्सव यात्रा* में आज मनमोहन नौटियाल, राजीव रावत, विपिन भट्ट , रीना, कविता सेमवाल, लोकेश बधानी, रवीन्द्र नौटियाल, मुकेश बंधानी, स्वेता बधानी, अयन बधानी, जनपद चमोली के दीपक कंडारी ने भाग लिया।यात्रा में समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।

Related posts

आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढेगा उत्तरकाशी जनपद: सीडीओ

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी : पुलिस ने चोरी के सामान सहित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

admin

यमुनोत्री धाम की ऑन लाइन पंजीकरण में स्लॉट फूल दिखाने से यात्रा से जुड़े व्यवसायी नाराज,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page