Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 18 जून को चलाया जायेगा वृहद स्वछता अभियान

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा आगामी रविवार 18 जून को जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। अभियान का शुभारम्भ जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी गुरुबख्श सिंह द्वारा प्रातः 8:00 बजे जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता शपथ के साथ हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीनियर सिविल जज श्रीमती श्वेता राणा चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा 18 जून को आयोजित होने वाले वृहत स्वच्छता अभियान में जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, अधिकारी व कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र- छात्रायें, व्यापार मण्डल, समाजिक कार्यकर्ता, पैनल अधिवक्तागण, पी.एल.वी., ग्राम प्रधान, जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, पुलिस विभाग, जिला चिकित्सालय एंव अन्य सभी जन सामान्य एक साथ मिलकर जिले के विभिन्न चयनित स्थानो पर विशेष स्वच्छता अभियान में श्रमदान करेगे। जिससे उत्तरकाशी जिला सुन्दर व स्वच्छ बन सके।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अभियान को सफल बनाने हेतु सभी लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया है।
श्रमदान स्वच्छता अभियान प्रातः 08 बजे से 04 घण्टे तक चलाया जायेगा। उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर बैनर, पोस्टर, स्टीकर लगाये गये है। गत मंगलवार को विद्यालयो के छात्र/छात्राओं द्वारा चित्रकला, पेन्टिंग व स्लोगन प्रतियोगिता की गई, जिसकी प्रदर्शनी जिला न्यायालय परिसर के वादकारी हॉल में 18 जून से शूरू हो जायेगी । उन्होंने बताया कि कूड़े से संबंधित शिकायत मेल आईडी solidwaste-complaint@uk.gov.in पर की जा सकती है।

Related posts

उत्तरकाशी:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग काआरक्षण निर्धारण करने को सर्वेक्षण की कवायद शुरू

admin

उत्तरकाशी:एन एच व लोनिवि के कार्यालय, आवासीय भवन जीर्ण शीर्ण, मास्टर प्लान के तहत हो पुनर्निर्माण, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी निजात

admin

बड़ी खबर ‌।बड़कोट पंपिंग योजना की स्वीकृति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page