Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के तत्वाधान में चला वृहद स्वछता अभियान

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में सोमवार को टैक्सी यूनियन ज्ञानसू से बसूंगा सड़क मार्ग तक एवं विकास भवन परिसर लदाड़ी में नगर निकायों के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों को प्लास्टिक कचरे औऱ अन्य जैविक-अजैविक कूड़े का उचित निस्तारण के लिए जागरूक किया गया।

स्वच्छता अभियान में करीब 21 बोरे कूड़ा एकत्र किया गया,जिसे उचित निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद बड़ाहाट को सुपुर्द किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में जिले में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के साथ ही आस-पास के वातावरण को साफ सुथरा रखने औऱ प्लास्टिक व अन्य जैविक,अजैविक कचरे के निस्तारण से सम्बंधित कानूनों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी श्वेता राणा चौहान ने कहा कि.उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला सेवा विधिक प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन व अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शिक्षण संस्थानों,स्वयंसेवी संगठनो,व्यापार मंडल आदि के सहयोग से जिला मुख्यालय औऱ निकटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जो आगामी 18 जून तक संचालित होगा। उक्त अभियान के अंर्तगत प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के साथ ही पर्यावण संरक्षण अधिनियम की जानकारी आमजन को जागरूकता रैली के माध्यम से दी जा रही है।

इस दौरान सफाई अभियान में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,ईई विद्युत मनोज गुसाईं,ईई आरईएस नितिन पांडेय,पर्यावण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूड़ा,जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सुयाल,सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा:डीएम ने गंगोत्री धाम के यात्रा पड़ावों पर किया आधारभूत सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण

admin

बड़ी खबर। उत्तरकाशी जिले में हुई फिर धारा 163लागू अब नहीं होगी कोई सभा और पंचायत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी- ग्राम सेंज में कोठार में लगी आग, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

You cannot copy content of this page