Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :देर रात को वनकर्मियों ने पकड़े बारह अवैध देवदार के स्लीपर, वाहन कब्जे में, चालक फऱार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की मुँगरसंती रेंज में देर रात को वन विभाग के गस्ती दल ने चेकिंग के दौरान पौंटी पुल के पास एक वाहन से बारह अवैध देवदार के स्लीपर बरामद किये !वाहन चालक अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फऱार हो गया, वन कर्मियों ने वाहन को कब्जे में ले लिया हैं !
वन विभाग के मुँगरसंती रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी मयंक शेखर के निर्देशों के क्रम में रविवार -सोमवार की रात्रि को वन कर्मी रात को गस्त पर थे मुखविर द्वारा मिली सुचना के आधार पर उन्होंने एक संदिग्ध वाहन uk 10 ta 0877 को पौंटी पुल के निकट रोका तो वाहन चालक वाहन रोककर अँधेरे में फऱार हो गया, वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से देवदार के बारह अवैध स्लीपर बरामद किये गए, वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया हैं, जबकि चालक के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है !तथा वन हेड दरोगा जयदेव सिंह रावत को उक्त प्रकरण की जाँच सौंपी गई है !गस्ती वन कर्मियों की टीम में वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा, वन दरोगा जवाहर लाल, जयदेव सिंह रावत , ताराचंद, वन आरक्षी धनवीर सिंह, मंगल रावत, वृजमोहन आदि शामिल थे !

Related posts

सावन की छटा और बादलों की घटा के बीच कपनौल घाटी मे नाग देवताओं का होता श्रृंगार और संस्कृति का विहंगम दृश्य… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ग्रामीणों का सीएम को ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर 10 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

विकासखडं नौगांव , पुरोला और मोरी में 27,28,और 29दिसम्बर को होगी बीडीसी की बैठक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page