Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर

अपने मायके में 400 धियाणियो( महिलाओं) ने करवाया शिव महापुराण का दिव्य एवम् भव्य आयोजन,पढ़े पूरी खबर,

बड़कोट सुनील थपलियाल 
सनातन धर्म की रक्षा के लिए पुरुष ही नही महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर रही है। बड़कोट के नजदीक ग्राम नंद गांव के शिवमंदिर स्थल में लगभग 400 धियाणियो ने अपने मायके में शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया हुआ  है। व्यास गद्दी स्थल पर विराजमान प. सुशील मोहन शास्त्री ने कहा की  शिव का अर्थ है कल्याण, शिव के महात्मय से ओत-प्रोत से यह पुराण शिव पुराण कथा  के नाम से बीवीप्रसिद्ध है। 18 पुराणों में कहीं शिव पुराण  तो कहीं वायु पुराण का वर्णन आता है। शिव पुराण  का सम्बन्ध शैव मत से है। इस पुराण में प्रमुख रूप से शिव-भक्ति और शि व-महिमा का प्रचार-प्रसार किया गया है। शिव सहज ही प्रसन्न हो जाने वाले एवं मनोवांछित फल देने वाले हैं। किन्तु ‘शिव पुराण’ में शिव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके रहन-सहन, विवाह और उनके पुत्रों की उत्पत्ति के विषय में विशेष रूप से बताया गया है। उन्होंने बताया कि
शिव पुराण मानव प्रकृति को चेतना के चरम तक ले जाने का सर्वोच्च विज्ञान है, जिसे बहुत सुंदर कहानियों द्वारा किया गया है। योग को एक विज्ञान के रूप में व्यक्त किया गया है, जिसमें कहानियां नहीं हैं, लेकिन अगर आप गहन अर्थों में उस पर ध्यान दें, तो योग और शिव पुराण को अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस विशाल खालीपन को हम शिव कहते हैं, वह सीमाहीन है, शाश्वत है। मगर चूंकि इंसानी बोध रूप और आकार तक सीमित होता है, इसलिए हमारी संस्कृति में शिव के लिए बहुत तरह के रूपों की कल्पना की गई। गूढ़, समझ से परे ईश्वर, मंगलकारी शंभो, बहुत नादान भोले, वेदों, शास्त्रों और तंत्रों के महान गुरु और शिक्षक, दक्षिणमूर्ति, आसानी से माफ कर देने वाले आशुतोष, स्रष्टा के ही रक्त से रंगे भैरव, संपूर्ण रूप से स्थिर अचलेश्वर, सबसे जादुई नर्तक नटराज, आदि। यानी जीवन के जितने पहलू हैं, उतने ही पहलू शिव के बताए गए हैं।  इस मौके पर मण्डपाचार्य प.हरिकृष्ण बहुगुणा, प.सुरेश बहुगुणा,प.सुरेंद्र बहुगुणा,प.चन्देश बहुगुणा,प. प्रदीप डिमरी, प.गणेश बहुगुणा,यजमान श्रीमती पविता परमार, स्वदेश परमार, नीलावती देवी, मीमा देवी ,शक्तमा देवी, बचनी देवी, रक्मी देवी, सरस्वती देवी, राधिका देवी श्रीमती प्रभा,रीता, सुधा,सुलोचना, रमेश विष्ट, एडवोकेट विनोद विष्ट, महावीर विष्ट, आमोद, नरेंद्र, चंद्रमोहन बिष्ट,
ग्राम प्रधान बाहदर सिंह, सुमेर सिंह, बलदेव गुलेरिया,केबल सिंह, दिनेश सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे हुए नजर आए।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पंपिंग योजना की स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन अनशन 39वें दिन भी जारी पूर्व विधायक केदार सिंह रावत पंहुचे धरना स्थल नहीं बनी बात…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति- ‘मुनि ब्रह्म गुलाल नाट्यश्री अलंकरण’ से सम्मानित हुए महावीर रवांल्टा..पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने 5 नवंबर को प्रधानमंत्री जी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

admin

You cannot copy content of this page