Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :नुकड़ नाटक के माध्यम से दी केंद्रीय वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

वित्तीय साक्षरता अभियान प्रोजेक्ट उत्तराखंड के तहत श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स दिल्ली विश्वविद्यालय की वित्तीय साक्षरता ईकाई उत्तरकाशी के द्वारा वितशाला के माध्यम से आज बड़कोट तहसील के ग्राम मोल्डा में केंद्र सरकार की विभिन वित्तीय सहायता योजनाओं की नुकड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई !वितशाला में नुकड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए कौन कौन सी वित्तीय सहायता योजनाएं संचालित की जा रही है !दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के ग्रुप ने अश्विनी कुमार व शैफाली कपूर के निर्देशन में पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि योजनाओं के बारे में मंचन कर ग्रामीणों को जानकारी दी !नुकड़ नाटक करने वाले ग्रुप में आयुष द्विवेदी, अंशी, शालिनी, अभिषेक, ध्रुव, तेजस आदि शामिल थे !ग्राम प्रधान देवप्रसाद बहुगुणा ने नुकड़ नाटक ग्रुप के सभी सदस्यों का गांव पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन किया !ग्रुप के निर्देशक अश्विनी कुमार व शैफाली कपूर द्वारा ग्राम प्रधान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया !
इस अवसर पर ग्राम उप प्रधान दिनेश दास, पूर्व प्रधान श्रीमती विनीता, रामप्रसाद बहुगुणा ,श्रीमती निधिबाला चौहान, किशन चौहान, रमेश दास, नरेश बहुगुणा, श्रीमती नितिका बहुगुणा, सुनीता बहुगुणा, मुकेश,शुशील, सहदेव सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे !

Related posts

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता लिखित परीक्षा के लिये जनपद के सभी केंद्रों में धारा 144रहेगी लागू।

Arvind Thapliyal

मकर संक्रांति पर लगाई आस्था की डूबकी,शिव मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता।

Arvind Thapliyal

अवैध शिकार के मामले में अधिवक्ता सहित चार गिरफ्तार, बन्दूक भी बरामद

admin

You cannot copy content of this page