Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :मृतक तीर्थयात्री का दाह संस्कार कर पुलिस जवानों ने निभाया मानवता का धर्म

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा 2023 के दौरान उत्तरकाशी पुलिस का मानवीय चेहरा लगातार सामने आ रहा है। बारिश, बर्फवारी व अन्य विषम परस्थितियों के बीच पुलिस के जवान दिन-रात श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराने मे जुटे हैं। पुलिस के जवान विषम परस्थितियों में ड्यूटी के साथ-साथ तीर्थयात्रियों की हर सम्भव मदद को आगे आ रहे हैं। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक बार पुनः मानवता का धर्म निभाते हुये मृतक श्रद्धालु का अंतिम संस्कार कर परिजनों को सांत्वना दी गयी। दरअसल आंकलव, आनंद, गुजरात से अपनी पत्नी और अन्य साथियों के साथ चारधाम यात्रा पर आये बुजुर्ग श्रद्धालु श्री पटेल निरंजन भाई(76 वर्ष) गंगोत्री धाम यात्रा के बाद नेताला मे ठहरे थे आज प्रातः मे वह बाथरूम मे फिसलकर घायल हो गये थे, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी मे चिकित्सक द्वारा उनको मृत घोषित किया गया। मृतक की पत्नी व साथी शव को वापस गुजरात ले जाने में असमर्थ थे, वह मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर काफी परेशान थे, उनके द्वारा मदद की गुहार लगाने पर कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा मानवता धर्म निभाते हुये सभी कागजी कार्यवाही करने के उपरान्त केदारघाट, उत्तरकाशी पर हिन्दु रीति रिवाज के साथ मृतक का अन्तिम दाह संस्कार किया गया तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी गयी। मृतक की पत्नी व अन्य साथियो द्वारा पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल रणजीत कुमार,होमगार्ड द्वारिका प्रसाद,पीआरडी प्रवीन पंवार शामिल थे !

Related posts

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुआ एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर

admin

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की  सचिव ने की श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात, दी फ़ौरी राहत

Jp Bahuguna

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page