Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भारी बारिश का कहर,रोकी यात्रा ,7 हजार से अधिक यात्री धाम की ओर. पढ़े पूरी खबर………

बड़कोट
भारी बारिश से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रोक लगा दी गयी है। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोका गया। लगभग 7 हजार से अधिक यात्री यमुनोत्री की ओर दर्शन को निकले हुए है जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रशासन दावा कर रहा । पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी ने वुधवार को यात्रा पर रोक की पत्रकारों को जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि मंगलवार  रात्रि से लगातार हो रही तेज बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान डबरकोट के पास लगातार लैण्ड स्लाइडिंग हो रहा है, सुरक्षा के दृष्टिगत से वुधवार 31मई को  यमुनोत्री धाम आने-जाने वाले यातायात को रोक दिया गया है, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया गया है।
लगातार बारिश के कारण जनपद उत्तरकाशी में डबरकोट के अलावा अन्य स्थानों किसाला, धरासू  बैण्ड, बन्दरकोट आदि पर भी बीच-बीच में लैण्ड स्लाइडिंग हो रहा है।उन्होंने  सभी तीर्थ यात्रियों से अनुरोध किया कि खराब मौसम व बारिश में यात्रा न करें, अनावश्यक जोखिम से बचें, मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा करें।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :योजनाओं का लाभ पात्र ब्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता से कार्य करें अधिकारी :बृजेश कुमार संत

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :डीएम ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को  दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Jp Bahuguna

गगनानी में पांच दिवसीय ‘कुंड की जातर’ बसन्त महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, देव डोलियों व लोक संस्कृति ने बढ़ाई रौनक…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page