Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

एनसीपीसीआर सदस्य डॉ. आनंद ने CHC बड़कोट का किया निरीक्षण,स्टॉप की कमी को दूर करने का दिया भरोशा, पढ़े पूरी खबर….

बड़कोट। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सदस्य डॉ.आरजी आनंद बुधवार को उत्त्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे। जहाँ उन्होंने एसडीएम जितेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अंगद राणा और आईसीडीएस अधिकारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट का निरीक्षण किया। डॉ.आरजी आनंद बड़कोट अस्पताल का दौरा करने वाले पहले राष्ट्रीय आयोग के सदस्य हैं। उन्होंने अस्पताल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पूरा सहयोग देने का भी भरोसा दिया। डॉ.आरजी आनंद एनसीपीसीआर के दूसरे कार्यकाल के सदस्य हैं। जिन्हें पीएम द्वारा नियुक्त किया गया है। वह एक चिकित्सक और वकील भी हैं।

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डॉ.आरजी आनंद ने मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं व परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह सीएचसी यमुनोत्री और बड़कोट के सभी दूरस्थ गांवों के लिए स्वास्थ्य इकाई है। यहां लेबर आईसीयू और वार्ड की सुविधाएं बढ़ाने सहित स्टाफ की कमी को दूर करने की जरूरत है।उन्होंने जीवन रक्षक दवाईयों की कमी न रखने, एम्बुलेंश को हर समय अपडेट रखने के निर्देश दिए, उन्होंने बच्चों के लिए अलग व्यवस्था किये जाने पर सरकार से बात करने का भरोसा दिया ताकि स्वास्थ्य इकाई का लाभ यहां के स्थानीय लोगो को मिल सके।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तराखंड में कांग्रेस एक और झटका दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी कांग्रेस।

Arvind Thapliyal

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीजी कालेज कर्णप्रयाग के भूगोल विभाग में विचार गोष्ठी आयोजित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न,लोकगीत, लोकनृत्य, बाँसुरिवादन, शास्त्रीय नृत्य आदि से समा बांधा।

admin

You cannot copy content of this page