Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देश विदेश बड़ी खबर

दर्दनाक हादसा :यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, पंद्रह की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

 

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

 

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश से सुबह 9;30 बजे सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक यात्रियों से भरी बस पुल के नीचे गिर गई जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के दौरान नदी पर बने पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गई, नदी सुखी होने के कारण कई यात्री चोटिल हो गए हैं।मीडिया की प्रारंभिक सूचना के अनुसार 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने अब तक मौतों की पुष्टि नहीं की है। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

बता दें कि बस क्रमांक एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव में हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं। राज्य सरकार ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, एवं  एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related posts

सरुखेत से दोबाटा तक वन कर्मियों ने सघन स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया,किया जागरूक

admin

बिग ब्रेकिंग। ओरछा बैंड के पास पहाड़ टूटने से दबी बोलरो जीप चालक की मौके पर दर्दनाक मौत।

Arvind Thapliyal

3024477 लाख मानव दिवसों के मनरेगा रोजगार देने में उत्तरकाशी जिले को मिला प्रथम स्थान: सीडीओ

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page