Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :नर्सेज एसोसिएशन की आशा भारद्वाज अध्यक्ष व बलबेन्द्र सिंह बने सचिव

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

उत्तराखंड नर्सेज एशोसिएशन उत्तरकाशी की जिला कार्यकारिणी का द्विवर्षीय अधिवेशन प्रांतीय प्रभारी गिरीश उनियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हआ!अधिवेशन का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया !एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में पूर्व जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर आशा भारतद्वाज, सचिव बलवेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष रमा चौहान,बरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिता कश्मीरा,गंगा घाटी उपाध्यक्ष हेमलता,यमुनाघाटी उपाध्यक्ष संजना डेनिश, सलाहकार अंजना शर्मा,सह सचिव मोहन सिंह,मीडिया प्रभारी रुचि चौहान,विधिक सलाहकार पूनम त्यागी,संप्रेक्षक अम्बिका राजवंशी ,संगठन मंत्री सुशीला भंडारी, संयुक्त मंत्री गीता सिंह,प्रचार मंत्री अनिला राणा व संरक्षक पद पर गिरीश उनियाल को चुना गया।सभी नव नियुक्त एसोसिएशन पदाधिकारियों ने संघठन के प्रति निष्ठा व लगन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया |तथा नर्सेज़ एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए सबको साथ लेकर कार्य करने की प्रतिबध्दता ब्यक्त की !सम्मेलन में श्रीमती सुशीला भंडारी, श्रीमती आरती भट्ट, श्रीमती रीना, श्रीमती बबिता, श्रीमती मीनाक्षी, पुष्पलता रावत, सोनिका, शबाना,पूनम , रजनी सहित अदिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया |

Related posts

बड़कोट में पेयजल संकट पर यमुना से पम्पिंग योजना के निर्माण की उठी मांग, सीएम को लिखा पत्र,पढ़े पूरी खबर…..

admin

*300 रुपए की गई रैपिड एंटीजन टेस्ट की दर*इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी के लिए बना कंट्रोल रूम …पढ़े खबर

admin

राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव में अंतिम दिन दर्शकों ने लिया पुष्प प्रदर्शनी का आनंद।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page