Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव पिथौरागढ़ राज्य उत्तराखंड

“कैलाश मानसरोवर”के नाम से बाजार में आयेगा अगरबत्ती एवं धूप

 

 

धारचूला/पिथौरागढ़

कैलाश मानसरोवर की भूमि में स्थित व्यास घाटी के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लोकल उत्पादों से अगरबत्ती,धूप तथा मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आज स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि ” कैलाश मानसरोवर”के नाम से अगरबत्ती,धूप तथा मोमबत्ती को बाजार में लांच किया जाएगा।
विकास खंड सभागार में आयोजित एक दिवसीय संवाद में व्यास घाटी के सात ग्राम पंचायतों की महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।
उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम देहरादून द्वारा सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया पिथौरागढ़ के माध्यम से इस प्रशिक्षण को आयोजित किए जाने की योजना है।
ब्लाक सभागार में आयोजित संवाद में जिपंस जगत मर्तोलिया ने बताया कि हिमालय क्षेत्र के स्थानीय कच्चे माल से अगरबत्ती,धूप बनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को एक माह का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाएगा।
उसके बाद इन हिमालय क्षेत्र की महिलाओं के हाथों से बने अगरबत्ती एवं धूप को बाजार में लाकर स्वरोजगार के नये आयाम स्थापित किए जा सकते है। उन्होंने कहा विकास खंड धारचूला के 6 न्याय पंचायतों में एक न्याय पंचायत एक उत्पाद तथा एक गांव एक उत्पाद के लिए विशेष सर्वे अभियान भी चलाया जा रहा है।
बैठक में विकास खंड के एनआरएलएम के एरिया कोडिनेटर खजान सिंह जंगपांगी, समूहों से रजनी देवी, कवियत्री देवी,अरुणा गुंज्याल, कला, पर्मिला गर्ब्यांल, अंजलि देवी, नीमा नबियाल, कुसुम देवी, मुन्नी परिहार, लक्ष्मी देवी, रैबिना देवी आदि मौजूद रहे।

Related posts

भगवान श्री कृष्ण की डोली ने किया नगर भ्रमण, सैकड़ों कृष्ण भक्त नंदोत्सव में जमकर थिरके

admin

सावधान।मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24घण्टो में हो सकती है भारी बारिश डीएम उत्तरकाशी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री ने श्रीयंत्र टापू में राफ्टिंग का किया शुभारंभ,एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी परेड की शानदार प्रस्तुति

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page