Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 539 बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात,सांसद भी रही मौजूद

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उतरकाशी

आज प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई और करोड़ों लोगों ने इसे लाइव सुना।

जनपद उतरकाशी के 539 बूथों, समस्त शिक्षण संस्थानों पर उत्सव के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को लाखों लोगों ने सुना टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला अध्यक्ष भाजपा सत्येन्द्र राणा ने गंगोत्री विधानसभा के सीमांत गांव हर्षिल बूथ संख्या 02 पर सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ मन की बात को सुना, उतरकाशी जनपद के दो धाम यमुनोत्री, गंगोत्री में तीर्थ पुरोहितो के साथ ही यहां पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में सैकड़ों कार्यकर्ता संघ मन की बात कार्यक्रम को सुना पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने मोरी के नानाई बूथ पर सैकड़ों स्थानीय लोगों संग मन की बात कार्यक्रम को सुना पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ने सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों के साथ नैताला बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने सभी नागरिकों एवं सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को आयोजित करने व सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया,इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अंत्योदय का संकल्प विकसित भारत का विजन है प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी भी राजनैतिक या राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं की सिर्फ देश और देशवासियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

Related posts

मुख्य सचिव ने सचिवालय में लोक निर्माण एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं ली समीक्षा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

देश की आन बान शान एवं गौरव का प्रतीक तिरंगे को जिस सम्मान के साथ देश और प्रदेश वासी अपने घरों में लगा रहें है,उसी सम्मान के साथ आजादी के जश्न के बाद 16 अगस्त को ससम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखने की अपील की,पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तराखंड के तीन चेहरे फिर से इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम में. उत्तरकाशी के सोवेंद्र बने टीम कप्तान,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page