Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री ,जानकीचट्टी बस अड्डे पर तीर्थयात्रियों के साथ मजदूरों की धक्का मुक्की, पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट
जानकीचट्टी बस अड्डे पर तीर्थयात्रियों से हो रही है धक्का मुक्की, जिला पंचायत की प्रीपेड सेवा महज खाना पूर्ति,डंडी कंडी मजदूर कर रहे अभद्रता, पुलिस भी मौन।
मालूम हो कि 22 अप्रैल से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। बस अड्डे पर जैसे ही बस या छोटा वाहन रुक रहा है वैसे ही मजदूर उनको घेर ले रहे है। इतना ही नही कई मजदूर धक्का मुक्की तक कर दे रहे है जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिस कर्मी भी नजर नही आ रहे है। जिला पंचायत ने प्रीपेड व्यवस्था का दावा किया हुआ है उसके बाबजूद मजदूरों द्वारा अभद्रता किया जाना अच्छा मैसेज नही है। दिल्ली से आये श्रद्धालु अमित सिंह कहते है कि हम लोगों की बस जैसे ही यमुनोत्री के अंतिम स्टेशन पर रुकी वैसे ही चारो तरफ से मजदूरों ने घेर लिया, एक दूसरा अपना कार्ड दिखाने व फेंकने लगा ,कई तो धक्का मुक्की करने लगे जो बेहद खराब लगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को व्यवस्था देखनी चाहिए। स्थानीय निवासी संदीप सिंह ने बताया कि जानकीचट्टी में मजदूरों की भारी संख्या बढ़ गयी है। वाहन को घेरने की आदत से तीर्थयात्रियों को दिक्कत आ रही है। उन्होने कहा कि लेबर को जिला पंचायत कंट्रोल करें। अन्यथा गलत मैसेज जा रहा है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बेहतर ड्यूटी करने वाले जवानों को कप्तान ने प्रशस्ति पत्र व नकद पारितोषिक देकर की हौसला अफजाई,आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिये निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

डोईवाला विधायक ने किया जोगीवाला के आर.के.पुरम की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण

admin

हमारी सरकार ने दो वर्ष मे किये ऐतिहासिक कार्य: गणेश जोशी

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page