Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :जिला प्रशासन ने गंगोत्री में की वाहन चालकों के लिए आवासीय ब्यवस्था

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा पर आ रहें श्रद्धालुओं के वाहन चालकों को गंगोत्री धाम में रहने की उचित व्यवस्था की गई है। चूंकि पिछली यात्रा के दौरान वाहन चालको को पर्याप्त आराम और नींद पूरी नही मिलने से वाहन दुर्घटना की सम्भवना बड़ी थी। जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार दोनों धाम परिसर में वाहन चालको को पर्याप्त आराम देने हेतु सुविधाएं जुटायी है।

गंगोत्री धाम में मुख्य वाहन पार्किंग के साथ वाहन चालकों को पर्याप्त आराम देने के लिए बैड स्थापित किए गए है। जिसमें बिस्तर सहित बिजली,पानी,शौचालय आदि की उचित व्यवस्था की गई है। ताकि कोई भी ड्राइवर यहां आकर आराम कर सकें। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि वाहन चालक श्रद्धालुओं को लेकर चारधाम यात्रा पर आते है। उन्हें पर्याप्त आराम देना जरूरी है ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी एहतियात बरती जा सके।

Related posts

उत्तरकाशी :पुलिस लाइन में गंगोत्री विधायक, डीएम एवं एसपी द्वारा किया गया ‘भागीरथी कॉन्फ्रेन्स हॉल’ का उद्धाटन

admin

खुशखबरी।उत्तरकाशी की जिले स्वतंत्री बधानी सहित 13महिलाओं को दिया तीलू रौंतेली पुरूस्कार… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

लोक सभा चुनाव 2024-राज्य स्तरीय ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्यशाला आयोजित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page