Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

न्यूज पेपर क्लिपिंग की प्रदर्शनी से छात्रों को किया नशे के खिलाफ जागरूक

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 
चकराता

गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में एंटी ड्रग्स सैल के तत्वावधान में समाचार पत्रों की क्लिपिंग्स की प्रदर्शनी लगा कर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। गुरुवार को कला संकाय भवन के काॅरिडोर में विभिन्न समाचार पत्रों में नशे के सेवन,कारोबार और अपराध के संबंध में छपी खबरों की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने इन समाचारों को बहुत ध्यानपूर्वक से पढ़ा। प्राचार्य प्रो.के.एल. तलवाड़ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के हर पहलू से अवगत कराना है। कहा कि नशा समाज में तमाम बुराइयों को जन्म देता है और अपराध को बढ़ाता है।नोडल अधिकारी डा.नरेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2024 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद ने कहा कि नशे के सेवन और कारोबार से जुड़े युवा अपना स्वास्थ्य और भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। डा.सरन सिंह ने जौनसारी बोली में स्वरचित नारे सुनाये। इस अवसर पर डा.जयश्री थपलियाल, डा.पूजा रावत, अंकुर, अर्जुन, विनोद, मनीषा,रोशन बख्श सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण व अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान के लिये हमें जैव-विविधता को फिर से पुनःस्थापित करना होगा:-पद्मश्री रावत

admin

बड़ी खबर … कांग्रेस की दूसरी सूचि जारी ,रामनगर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत….पढ़े पूरी सूची…..

admin

सरुखेत से दोबाटा तक वन कर्मियों ने सघन स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया,किया जागरूक

admin

You cannot copy content of this page