Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :बेमौसम बारिस से सेब की फसल को नुकसान,बागवानों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

बेमौसम बारिस व ओलावृष्टि से सेब बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, आज यमुनाघाटी के सेब बागवानों ने सयुंक्त किसान मंच के अध्यक्ष आजाद डिमरी के नेतृत्व में मुआवजे की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बीमा कम्पनी से मुआवजा दिलाने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में सेब बागवानी की ओर अनेक किसान बड़ी संख्या में हर साल जुड़ रहे हैं जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश के उत्तरकाशी जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों में भी सैकड़ों सेब के बगीचे लग चुके हैं जिसमें सरकार का उद्यान विभाग के माध्यम से बहुत बड़ा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिल रहा है !लेकिन सेब बागवानी में सर्दियों के मौसम में बर्फबारी, वर्षा होना अति आवश्यक होता है जिसमें कि सेब के पेड़ों की चिल्लिंग हावर पूर्ण हो सके लेकिन इस वर्ष इसके विपरीत माह दिसंबर से फरवरी 2022-23 तक नाम मात्र की वर्षा हुई है जिस कारण इस वर्ष सेब के पौधे में फूल कम मात्रा में आए हैं जो फूल कम मात्रा में आए भी है वह अप्रैल माह की बारिश व ओलावृष्टि, तूफान ने खराब कर दिए है, क्योंकि सेब के फूल आने के समय का तापमान नियंत्रण अथवा एक समान होना आवश्यक होता है लेकिन अप्रैल माह में हुए वर्षा, ओलावृष्टि एवं तूफान ने सेब के फूल सेटिंग में बहुत बड़ा अवरोध बनी हुई है जिस कारण आज जनपद उत्तरकाशी सहित प्रदेश के प्रत्येक जनपद का बागवान हताश एवं मायूस है | बागबानो द्वारा पूर्व में अपनी सेब की फसल का बीमा करवाया गया है जो की एस.बी.आई जनरल बीमा कंपनी के माध्यम से किया गया है, सेब बागवानों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बीमा कंपनी के माध्यम से सेब बागवानों को उचित मुआवजा दिलाया जाय ताकि बागवान अपनी जीविका का निर्वहन कर सकें!ज्ञापन देने वालों में आजाद डिमरी, गिरवीर परमार, संजय डोभाल, सुभाष जगूड़ी, अमर सिंह, अरविन्द आदि लोग शामिल थे |

Related posts

प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं ने की सरकार से नियुक्ती की मांग.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

PMGSY की निर्माणाधीन रोड़ पर धांधली का आरोप, कार्यवाही की मांग

admin

हादसा:मोटरसाइकिल रपटने से युवक की दर्दनाक मौत

admin

You cannot copy content of this page