Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :चोरी के सामान सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

बड़कोट थाना पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. थाना बड़कोट के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अप्रैल को कृष्णदेव सिंह ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने उनका सोने का सामान गहने चोरी कर लिए हैं, तथा सारा अन्य सामान घर में बिखेर दिया है. जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की. आज मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने कृष्णा खड्ड से चोरी किये गए सामान सहित दो अभियुक्तों जो कि नाबालिग हैं,  को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी किये गए दो मंगलसूत्र व अन्य सोने का सामान बरामद किया गया, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीप्ती जगवाण, कांस्टेबल दिनेश बाबू व कृष्णा शामिल थे.

Related posts

सिलक्यारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा बौखनाग को समर्पित । राकेश ब्यास

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जल जीवन मिशन की बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अभियंताओं के डीएम ने दिए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

admin

 महाविद्यालय में डा. शिवानंद नौटियाल की स्मृति में शैक्षणिक उत्कृष्टता व्याख्यानमाला प्रारंभ,पर्वतीय क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थानों में एक नई शुरुआत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page