Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:बड़कोट के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

बड़कोट नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अतोल रावत आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।रावत ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।वे भारतीय जनता पार्टी में एक आम कार्यकर्ता की तरह पूरे मनोयोग व निस्वार्थ भाव से कार्य करेंगे।एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी उनको जिस कार्य की जिम्मेदारी सौंपेगी वे उसे ईमानदारी के साथ करेंगे।विदित रहे कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रावत ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत अस्सी के दशक में उत्तरकाशी महाविद्यालय से छात्र संघ महासचिव के रूप में की।उसके बाद उन्होंने नगर पंचायत बड़कोट के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर अपनी राजनीति को आगे बढ़ाया वे 2013 से लेकर 2017-18 तक बड़कोट नगर पंचायत व उच्चीकृत होने के बाद में नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर रहे।तथा कांग्रेस पार्टी में उन्होंने प्रदेश महासचिव का दायित्व भी बखूबी निभाया।अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर रावत ने एक नए राजनीतिक समीकरण को जन्म दे दिया है।रावत के भाजपा में शामिल होते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,पुरोला के पूर्व विधायक राजकुमार,उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा सहित कई नेता मौजूद रहे।

Related posts

सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल में पानी के रिसाव की खबर को पुलिस ने बताया भ्रमक।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:बड़कोट में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर योजनादेवी को किया गया सम्मानित

admin

उत्तरकाशी:स्वच्छ भारत कार्यक्रम एवं पर्यावरण दिवस पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

admin

You cannot copy content of this page