Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन,दुग्ध डेयरी विकास निगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ कार्यशाला का आयोजन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन , दुग्ध डेयरी विकास निगम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का बड़कोट में आयोजन किया गया ।इसमें जिला उधोग व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यशाला में प्रतिभाग लेते हुए जानकारी ली।
उत्तराखंड डेयरी विकास निगम के काउंसलर जय प्रकाश उनियाल ने विभिन्न माध्यमों से सैंपलिंग और टेस्टिंग किये जाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि दूध या दूध से बनने वाली सामाग्री में हो रही मिलावट से इंसान की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहे है। लिहाज आम जन को जागरूक रहना जरूरी है।

सुरक्षित और पोषक आहार हेतु अभियान में आमजन की भागीदारी को देखते हुए फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति के फूड स्पेक्टर अश्वनी कुमार ने सैंपलिंग और टेस्टिंग बढ़ाए जाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सही, सुरक्षित और पोषक आहार हेतु अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर उन्होंने बल दिया।

दरअसल फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति , दुग्ध एवं डेरी विकास निगम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्त्तरकाशी के सयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र डायट बडकोट में कार्यशाला आयोजित हुई, कार्यशाला के दौरान जिला खादय अभियंत्रण अधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों और हितधारकों को आपसी सहयोग के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि सैंपलिंग और टेस्टिंग का कार्य जनपद में समय समय पर होता रहता है ।उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने हेतु कड़े कदम उठाए जा रहे है उन्होंने सही, सुरक्षित और पोषक आहार हेतु अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया। उन्होंने सभी व्यापारियों को एक्सपायर डेट के प्रोडेक्ट न रखने की हिदायत दी गई। इससे क्लीन फूड सेफ फूड की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा संचालित ईट राइट अभियान के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए लोगों को सही भोजन और बेहतर भोजन के विषय में अवगत कराया। विडियोज एवं जिंगल्स के माध्यम से आमजन के साथ ही होटल, रेस्तरां आदि से सम्बन्धित लोगों को भी मौसमी, जैविक तरीके से उगाई गई साग-सब्जियों, तेल, नमक एवं चीनी के कम उपयोग वाले उत्पादों की बिक्री के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने स्लाइड्स शो के जरिये फूड फोटवेकेशन के तहत मिलने वाली खादय पदार्थो की विस्तार से जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक कार्यकर्ता सुनील थपलियाल ने प्राधिकरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के बीच फैली कुरूतियो,5मिलावट खोरी, महिला उत्पीड़न, दीवानी वादों से सम्बंधित न्यायालय की प्रक्रिया,राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं जिला विधिक सेवा, राज्य विधिक सेवा एवं केंद्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी। इस मौके पर फूड स्पेक्टर अश्वनी कुमार, दुग्ध विभाग से जय प्रकाश उनियाल,दिनेश बधानी, पी एल वी सुनील थपलियाल, मीन वाला, अनुराधा चौहान,एफजीआई प्यार दास, व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री उपेन्द्र असवाल, जिला उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष कबूल चन्द पंवार, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान,संगठन मंत्री हरदेव राणा,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा राम जगूड़ी, नगर महामन्त्री धनवीर रावत, अमित चौहान,राजेश उनियाल, मनोज अग्रवाल,वाचस्पति रतूड़ी, श्यामलाल अग्रवाल, बृज मोहन अग्रवाल,होटल एशोसिएशन यमुनाघाटी अध्यक्ष सोबन सिंह राणा,सहित नौगाँव ब्लॉक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका मौजूद थे।

Related posts

जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति, बड़कोट उत्तरकाशी का 33वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया और ग्लेशियर लेडी़ शांति ठाकुर ने हिमालय को लेकर जताई चिंता.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नौगांव नगर पंचायत के सौली क्षेत्र में भू धंसाव से लोग भयभीत, डीएम पंहुचे मौके पर आवश्यक कार्यवाही का दिया आश्वासन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सुवाखोली में एडवेंचर पार्क का उद्घाटन 

admin

You cannot copy content of this page